*विगत 10 से 15 वर्षों से मूलभूत सुविधाऔ से वंचित कॉलोनी रहवासी
*ओंकारेश्वर/ खंडवा*
ओंकारेश्वर मैं स्थित ओंकार धाम कॉलोनी के रहवासी पिछले 10 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कॉलोनी नाइजर की हटधर्मिता से परेशान हैं। ओंकार धाम कॉलोनी, कॉलोनीनाइजर विक्की पटेल एवं उनके सहयोगी द्वारा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के साथ अब तक विद्युत कनेक्शन को लेकर समस्या बनी हुई है।
कॉलोनी रहिवासियों के बिजली उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों और कॉलोनी नाइजर की मिलीभगत के चलते उन्हें नियम अनुसार कनेक्शन नहीं दिए जा रहे, जबकि कुछ लोगों को मनमानी तरीके से कनेक्शन दिए जाने से कॉलोनी में आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय रहवासीओ का कहना है कि नगर परिषद ओंकारेश्वर सीमा क्षेत्र में आने के बावजूद कॉलोनी नाइजर नियम व अनुबंध की अवहेलना कर रहे हैं, और जिम्मेदार अधिकारी खानापूर्ति कर मामले को दबा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
10 वर्षों बाद भी कॉलोनी में कोई मूल भूत सुविधा नहीं
गौरतलब है कि कॉलोनी नाइजरद्वारा कॉलोनी उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधाओं के साथ अन्य सुविधाओं का वादा करते हुए प्लाट उपलब्ध कराए थे लेकिन आज तक कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई और ना ही अन्य समस्याओं का हल किया गया।
बिजली कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ताओं से 10 -10 हजार रुपए लिए गए लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए उसके बाद फिर कॉलोनाइजर द्वारा और पैसे की मांग की गई।
पंडित राज तिवारी ने बताया कि इस कॉलोनी में प्लांट लेते समय हमें कॉलोनी मैनेजर द्वारा पूर्ण सुविधा जैसे पानी बिजली रोड नाली के साथ अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी लेकिन आज तक कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है नालियां नहीं साफ की जा रही है पुरी कॉलोनी में गंदगी है साफ सफाई नहीं की जा रही है सफाई नहीं होने के कारण घरों में सांप बिच्छू निकल आते हैं जिससे हमेशा डर बना रहता है गंदगी से मच्छर हो रहे हैं जिससे बीमारियां हो रही है गंदा पानी पीने को हम मजबूर हैं। उक्त समस्याओं को लेकर कहीं बार कॉलोनी नाइजर से पूछा गया तो उन्होंने झूठा आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द आपकी समस्या हल हो जाएगी लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है नगर परिषद द्वारा भी टैक्स वसूला जा रहा है लेकिन कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
राज तिवारी ने कहा कि बिजली की समस्या को लेकर बिजली विभाग गए तो उन्होंने बताया कि बिजली का बकाया बिल 540000 रुपए बाकी है उसे कॉलोनाइजर द्वारा भरना पड़ेगा। हमने पूछा कि यह बिल भरने के बाद हमें कनेक्शन मीटर मिल जाएंगे तो उन्होंने स्पष्ट मन कर दिया गया।
5 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया
विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री संजीत कुमार ने बताया कि ओंकार धाम कॉलोनी को पहले डेवलपमेंट कनेक्शन दिया गया था, जिससे कॉलोनी के सभी उपभोक्ता बिजली का उपयोग कर रहे हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर वसूली की जाती है, लेकिन 5 लाख से अधिक का बिल अभी बकाया है। वसूली नहीं होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि कॉलोनी में पांच औद्योगिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं और उनका भी कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद के तत्कालीन सीएमओ अखिलेश डोंगरे द्वारा कॉलोनी के कर्ताधर्ताओं से साथ साठ गाठ कर नगर परिषद में उपभोक्ताओं को नियम अनुसार कॉलोनी को विकसित करें बगैर हैंड वर्क कर ली।
वर्तमान नगर परिषद भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही हे एवं टेक्स जरूर वसूल रहि है कॉलोनी रहवासियों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
कॉलोनी रहवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई एवं चेतावनी दी है कि यदि हमें समस्या से निजात नहीं दी गई तो हम उग्रआंदोलन करेंगे.





