केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधुआ ने जीरो घाटी की वादियों में किया सैर और आत्मीय संवाद


अतुल मल्होत्रा ग्वालियर आज तक 24×7 ब्यूरो

ईटानगर/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ जीरो घाटी की मनमोहक वादियों में सुबह का सैर किया। सुनहरे धान के खेत, हरी-भरी पहाड़ियाँ, प्रकृति का स्नेहिल आलिंगन और अपातानी समुदाय की आत्मीय गर्मजोशी ने इस सुबह को अविस्मरणीय बना दिया।

स्थानीय समुदाय से आत्मीयता
इस अवसर पर सिंधिया ने मछुआरों से संवाद कर उनके अनुभव और समस्याएँ सुनीं। ग्रामीण जीवन की सहजता और श्रमशीलता को उन्होंने निकट से महसूस किया।

सैनिकों को किया नमन
जीरो प्रवास के दौरान सिंधिया सैनिकों से भी मिले और उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना को नमन किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का पराक्रम और मछुआरों का परिश्रम, दोनों ही भारत की शक्ति और आत्मा का परिचायक हैं।

संस्कृति, साहस और समर्पण का संगम
यह यात्रा केवल सैर नहीं, बल्कि संस्कृति, साहस और समर्पण का अद्भुत संगम बनी, जिसने क्षेत्र की आत्मा और भारत की विविधता को और गहराई से महसूस करने का अवसर दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

डॉक्टर राहुल सप्रा द्वारा फ्री चाइल्ड हेल्थ चेक अप लगाया गया. अतुल मल्होत्रा। डॉक्टर राहुल सप्रा द्वारा फ्री चाइल्ड हेल्थ चेक अप लगाया गया. इस शिविर में बच्चों को निशुल्क दवाइयां बांटी गयी . यह शिविर संत रविदास स्कूल शिंदे की छावनी में आयोजित हुआ

माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, आज श्री महारुद्र मण्डल समिति एवं अभिनव विद्या मंदिर विद्यालय में विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शिशु वाटिका कालोकार्पणकिया।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in