महिला हितैषी ग्राम पंचायत – सशक्त भारत का आधार

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। सोनभद्र, 29 सितम्बर 2025। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में महिला हितैषी ग्राम पंचायतों की महिला प्रधानों का जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में जिलेभर की महिला प्रधानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विकासखंड दुद्धी से चयनित महिला ग्राम प्रधानों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें – 👉 ग्राम मल्देवा की ग्राम प्रधान श्रीमती सीता जायसवाल, 👉 ग्राम कटौली की ग्राम प्रधान श्रीमती अनारकली देवी, 👉 ग्राम झारो कला की ग्राम प्रधान श्रीमती बबीता देवी, 👉 ग्राम करमडाँड़ की ग्राम प्रधान श्रीमती मंजू देवी एवं 👉 ग्राम बुटवेडवा की ग्राम प्रधान श्रीमती तारा देवी विशेष रूप से सम्मिलित रहीं।

कार्यशाला के दौरान महिला प्रधानों को पंचायतों में नेतृत्व, सुशासन, विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही, ग्राम स्तर पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
मिशन नारी शक्ति के अंतर्गत यह प्रयास ग्राम पंचायतों को अधिक सक्षम, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर उपस्थित महिला प्रधानों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण और संवाद से उन्हें अपनी पंचायतों में और अधिक प्रभावशाली ढंग से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

जय हिंद | जय पंचायत | जय ग्राम स्वराज | जय नारी शक्ति

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes