Skip to main content

Aaj Tak24x7

कन्नौद: सोमवार कृषि उपज मंडी कार्यालय कन्नौद में प्रबंध संचालक महोदय भोपाल के निर्देश अनुसार खरीफ फसल सीजन 2025 विपणन व्यवस्था सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु , भारतीय किसान संघ, व्यापारी एवं मंडी अधिकारी कर्मचारी, तुलावटी एवं हेम्माल की संयुक्त बैठक संपन्न हुई, जिसमें भारतीय किसान संघ एवं व्यापारियों द्वारा सुझाव रखा

लोकेशन कन्नौद
आज तक 24×7
संवाददाता गणेश जायसवाल
9754278866

गया कि मंडी का नीलामी कार्य का समय 11:30 बजे से सतत किया जाए, मंडी में विद्युत व्यवस्था पर्याप्त की जाए, सीसीटीवी कैमरे ट्राली सेट एवं तोलकाटा पर लगाया जाए एवं उनकी सतत मानेर्टिंग की जाए, मंडी प्रांगण में एक छोटा 10 टन का तोलकाटा लगाया जाए, कार्यालय में मीटिंग हॉल को दुरुस्त किया जाए , मंडी में फसल विक्रय हेतु आए किसानों को उपयुक्त भोजन पानी साफ सफाई आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, किसानों से अनुरोध है कि अपनी फसल सुखाकर एवं साफ सूथरी करके लाऐ, विक्रय फसल का तोल से पहले सैंपल निकाल कर रखें उसके पश्चात बाकी फसल का तोल करें जिसे बाद में विवाद की स्थिति ना बने, मंडी प्रांगण में रिक्त स्थान पर व्यापारी गोदाम बनाए जाएं, ऐसे अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई इस दौरान भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश टाँडी, जिला कार्यालय मंत्री लखन सिंह राठौड़, जिला सह मंत्री सुमेर सिंह दरबार, जिला कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, रामनिवास परमार, हरिओम मंडलोई, व्यापारी संघ से संदीप धूत, गोविंद गोयल, श्री बालाजी ट्रेडर्स ,सुरेश चंद्र रामचंद्र अग्रवाल ट्रेडर्स, बिजासन ट्रेडर्स, अभिषेक ट्रेडर्स, गगरानी ट्रेडर्स, सहित अनेक व्यापारीगण एवं मंडी सचिव विजय मरमट, गौरी शंकर बिश्नोई, राजेश चावरे, गवैँद्र सिंह ,अनार सिंह उईके, बाबूलाल माली, विष्णु माली, मुकेश परते आदि कर्मचारी उपस्थित रहे,

aajtak24x7
Author: aajtak24x7