आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० द्वारा शैक्षिक नवाचार काव्य संग्रह पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन अम्बर होटल लखनऊ में किया गया । अतिथि माननीय राज्य सूचना आयुक्त उ० प्र० लखनऊ परम आदरणीय श्री स्वंतत्र प्रकाश गुप्त जी, श्रीमान उप शिक्षा निदेशक बेसिक शिविर कार्यालय उ० प्र ० लखनऊ श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह जी, श्री आनन्द सिंह जी रीजनल डायरेक्टर एजूकेशन इण्टर नेशनल एसिया पेसिफिक रीजन ,श्री मनोज कुमार सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० व अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कमेटी ए ० आई ० एफ० टी ० ओ० आदि अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । कार्यक्रम में सभी ने अपनी अपनी कविता का प्रस्तुतीकरण किया गया । अन्त में उत्तर प्रदेश के समस्त मंडल, जिला के पदाधिकारियों सभी को सम्मानित किया गया । जिसमें मंडल कानपुर सदस्य रजनीश कुमार सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय चिरैयापुर ,भाग्यनगर को मंडल एवं जिला औरैया में शैक्षिक नवाचार में उत्कृष्ट कार्य हेतु उपस्थित अतिथियों ने पट्टिका एवं प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया .



