मुरारिया में गरबा प्रतियोगिता संपन्न, मालवीय बहनों ने जीता प्रथम पुरस्कार

संवाददाता– धमेंद्र पाटीदार लटेरी

श्री राधा कृष्ण मंदिर दुर्गा उत्सव समिति मुरारिया द्वारा नवरात्र महोत्सव के अवसर पर गरबा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। आकर्षक विद्युत सज्जा और माता रानी की झांकी के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

प्रतियोगिता में काजल मालवीय, करिश्मा मालवीय, खुशी मालवीय और किंजल मालवीय ने शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार अपने नाम किया। विजेता टीम को समिति की ओर से 1101 रुपये नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने देर रात तक गरबा प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes