“
कैंसर जनजागरण में तथागत फाउंडेशन की महती भूमिका : कलेक्टर चौधरी
दिनांक 1/10/2025
लोकेशन जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश
अरशद अली की रिपोर्ट
9713906075
तथागत फाउंडेशन के कैंसर रोग निदान शिविर में 150 रोगियों का हुआ परीक्षण,40 मेमो ग्राफी हुईं जांच
शिवपुरी। शहर के गांधी पार्क के सामने गायत्री स्वास्थ्य उपवन एवं गायत्री पार्क में रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सेवाभावी संस्था तथागत फाउंडेशन के द्वारा वृहद निःशुल्क कैंसर रोग निदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 150 लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा परीक्षण किया गया और रोगियों ने उचित उपचार हेतु परामर्श लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, अध्यक्षता कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी,विशिष्ट अतिथि डॉ.गुंजन श्रीवास्तव,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा, तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष आलोक एम इंदौरिया, सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर और संस्था संरक्षक डॉ पीके खरे ने भगवान् गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
जिला शिवपुरी क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट



