दीपावली त्यौहार पर ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने गोलगप्पे का एक साथ स्वाद लिया।

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो रिपोर्ट।

वही गोलगप्पे के पेमेंट को लेकर भी एक दूसरे के बीच खूब हंसी ठिठौली हुई।

वीओ- दरअसल यह दोनों नेता जनता के बीच दीपावली के मौके पर शुभकामनाएं देने के लिए ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में निकले हुए थे इसी दौरान सड़क किनारे गोलगप्पे वाले को देख ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने सांसद भरत सिंह कुशवाह को गोलगप्पा पीने के लिए इनवाइट किया। दोनों ने चटपटे स्वाद वाले गोलगप्पे का लुफ्त उठाया। वही जब गोलगप्पे के पेमेंट की बात आई तो ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अपनी जेब से रुपए निकाल कर गोलगप्पे वाले को दे दिए,तभी सा सांसद भारत सिंह कुशवाह ने उन्हें रोका और कहा कि यह गोलगप्पा पार्टी मेरी तरफ से होगी। हंसी ठिठोली के माहौल के बीच साथ खड़े हुए कार्यकर्ता भी मुस्कुराते हुए नजर आए। आपको बता दें कि यह दोनों नेता आज साथ में गोलगप्पा पार्टी का आनंद लेते हुए दिखाई दिए हैं,लेकिन राजनीति में एक वक्त ऐसा भी था जब यह एक दूसरे के राजनीतिक दुश्मन माने जाते थे। क्योंकि सांसद भारत सिंह कुशवाह नरेंद्र सिंह तोमर के कट्टर समर्थक और मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमरज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक के रूप में पहचान रखते हैं और यह दोनों ही अलग-अलग राजनीतिक दल में हुआ करते थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in