Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क हादसे में अनियंत्रित टिपर वाहन ने बाइक मे मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट ।

विन्ढमगंज सोनभद्र। विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में बुधवार अपराह्न करीब 1:00 बजे एक अनियंत्रित टिपर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी दुद्धी लेजाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान भगत पुत्र जब्बर उम्र करीब 23 वर्ष एवं मुकेश पुत्र दिनेश उम्र करीब 22 वर्ष दोनों निवासी कृष्णा मंदिर के पीछे के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक बाइक से झारखंड के नगर उंटारी रिश्तेदारी में जा रहे थे, कि पोलवा महुली में सामने से आ रही अनियंत्रित टिपर वाहन के चपेट में आ गए।सूचना पर सीएचसी दुद्धी पहुंची विन्ढमगंज पुलिस ने घटना की सूचना इनके परिजनों को दी, और मौके से टिपर वाहन समेत चालक फरार की तलाश जारी कर दी है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7