Skip to main content

Aaj Tak24x7

बैंड बाजों व मनोहारी झांकियों संग धूमधाम से निकली कलश यात्रा० फूलमती मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों का किया नगर भ्रमण

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –परमपिता परमात्मा की असीम अनुकंपा से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के परीक्षित श्रीमती दामिनी गुप्ता एवं समाजसेवी श्री कपिल गुप्ता निवासी, औरैया द्वारा श्री गोपाल वाटिका महावीर गंज औरैया में श्री वृंदावन धाम के भागवताचार्य परम पूज्य श्री राम गोपाल शास्त्री जी के कुशल निर्देशन में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 23 अक्टूबर-2025 दिन गुरुवार को बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा नगर भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ, कलश यात्रा फूलमती मंदिर से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, संजय गेट, संकट मोचन मार्ग, लेडीज मार्केट, सदर बाजार, तहसील होते हुए महावीर गंज गोपाल वाटिका पहुंची, शहर के विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा, माल्यार्पण व जलपान द्वारा भव्य स्वागत किया गया, श्रीमद् भागवत कथा के यज्ञपति राजकीय शिक्षक अनुराग गुप्ता ने बताया कि विशाल धार्मिक आयोजन आज दिनांक 23 अक्टूबर गुरुवार कलश यात्रा के प्रारंभ होकर कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी जबकि दिनांक 30 अक्टूबर को पूर्णाहुति के उपरांत प्रसाद वितरण भंडारे का आयोजन किया जाएगा, उन्होंने धार्मिक विचारधारा के लोगों, शहर व समाज के गणमान्य बंधुओं व महिला शक्ति से विशाल धार्मिक आयोजन में समय से सम्मिलित होकर पुण्य फल प्राप्त करने की अपील की हैं। कलश शोभा यात्रा आयोजन में प्रमुख रूप से पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा, औरैया इकाई के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार, समाजसेवी अभिषेक गुप्ता, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, प्रांतीय महासचिव आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, विचित्र पहल संगठन के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), शिक्षक आलोक बाबू गुप्ता, कमल कांत पोरवाल, आनन्द गुप्ता (डाबर), अविनाश अग्निहोत्री आदित्य पोरवाल, अनिल चौबे दिनेश पुरवार, मनोज गुप्ता एडवोकेट, नीरज बिश्नोई, हिमांशु दुबे, राम आसरे गुप्ता, अखिलेश पोरवाल, देवमुनि पोरवाल, शारदा देवी, गायत्री देवी, काजल पोरवाल, सीता पोरवाल, हरिश्चंद्र पोरवाल, सुधीर कुमार, सतीश आदि तीन सैकड़ा श्रद्धालु मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7