सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू अंतर्गत बोलताकरम गांव में गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बघाडू निवासी 18 वर्षीय राहुल पुत्र श्यामनारायण बाइक से अपने गांव से मुड़ीमुड़ी पहाड़ी की ओर घूमने जा रहा था।
बताया गया कि बोलताकरम चौराहा से लगभग 100 मीटर आगे सामने से आ रही एक पल्सर बाइक से उसकी टक्कर हो गई।तेज टक्कर होने से राहुल की बाइक अनियंत्रित हो गई, और बाइक के पीछे सवार राहुल को पल्सर बाइक के बम्फर से गंभीर चोटे आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पल्सर सवार युवक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. वरूणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे में राहुल का दाहिना पैर टूट गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज, गुना में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री Dr Mohan Yadav जी की गरिमामयी उपस्थिति में ग्वालियर-चंबल संभाग के औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाली ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत अदाणी समूह द्वारा ₹1059 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले विशाल सीमेंट प्लांट का शिलान्यास एवं विभिन्न अन्य विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्प किया।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in