श्याम धाम प्राण-प्रतिष्ठा 4 करोड़ के महोत्सव की तैयारियों की महेश्वर में प्रेस वार्ता, ट्रस्ट ने कहा- 3 लाख भक्तों के लिए 70 एकड़ में व्यवस्था

न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट* = संदीप पाटीदार राणा
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = धरगाँव

​1 नवंबर को खाटू श्याम समेत तीनों विग्रहों की स्थापना , नर्मदा तट से 29 अक्टूबर को निशान यात्रा , प्रेस वार्ता में दी ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण जानकारीया

प्रशासनिक बैठक में SDM ने दिए 15 बिंदुओं पर दिशा निर्देश

​महेश्वर। खरगोन जिले के धरगांव में 4 करोड़ की लागत से बन रहे श्री श्याम सांवलिया धाम की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 29 अक्टूबर से 2 नवंबर को लेकर आज, श्री श्याम सांवलिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने महेश्वर तहसील के प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मीडिया को पंचदिवसीय कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी और सभी को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। ​ट्रस्ट ने बताया कि यह आयोजन निमाड़ का सबसे बड़ा धार्मिक समागम होगा, जहाँ खाटू श्याम जी, सांवलिया सेठ जी और सालासर बालाजी भगवान एक साथ विराजित होंगे।
​1 नवंबर को मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा
​प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी के अनुसार, पाँच दिवसीय महोत्सव का मुख्य आकर्षण 1 नवंबर 2025 को प्रातः 8 बजे होने वाली मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।
महोत्सव का शुभारंभ 29 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8 बजे नर्मदा तट मंडलेश्वर से निशान यात्रा व कलश यात्रा के रूप में होगा, जिसमें अनुमानित 30 हज़ार भक्त शामिल होंगे।
​30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रातः 8 बजे से 21 कुंडीय महायज्ञ किया जाएगा।
2 नवंबर को प्रातः 8 बजे से यज्ञ पूर्णाहुति, महाआरती और विशाल महाप्रसादी भंडारे (महाभंडारा) के साथ रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा।
​70 एकड़ में विशाल व्यवस्थाएं
​ट्रस्ट ने बताया कि 3 लाख भक्तों के आवागमन को देखते हुए 70 एकड़ भूमि पर पंडाल, पार्किंग और सुविधाओं का निर्माण किया गया है, जिसमें 54 एकड़ पार्किंग के लिए आरक्षित है। 1100 सेवा कार्यकर्ताओं की एक बड़ी टीम मैदान में मोर्चा संभालेगी।

सुरक्षा एवं सुविधा सांस्कृतिक आकर्षण
पुलिस व स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थापित। 29 अक्टूबर: गायक सुधीर व्यास द्वारा सुंदरकांड पाठ।
संत-अतिथि आवास तैयार। 30 अक्टूबर: गुजराती गरबा (रास गरबा ग्रुप)।
पानी टैंकर और चलित शौचालय की व्यवस्था। 1 नवंबर: गोकुल जी शर्मा (राजस्थान) के साथ जन्मोत्सव कीर्तन।
राष्ट्र गौरव सैनिक सम्मान भी होगा। मनोरंजन के लिए श्याम मेला और कृषि मेला।

प्रशासन ने भी संभाला मोर्चा
​ट्रस्ट ने बताया कि 23 अक्टूबर को ग्राम करौंदिया उमिया धाम में प्रशासन के साथ एक निर्णायक समीक्षा बैठक हुई थी, जिसमें विधायक राजकुमार मेव के साथ एसडीएम सुश्री पूर्वा मण्डलोई , एसडीओपी स्वेता शुक्ला शामिल हुए थे।
​एसडीएम ने सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट, बिजली (MPEB) सप्लाई, 25 पानी के टैंकर, ड्रेस में चौकीदारों की तैनाती और सड़क की झाड़ियों को कटवाने समेत 15 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर तत्काल कार्य करने के निर्देश दिए है ।
​महोत्सव में निराहार समर्थ दादा गुरु, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, कैलाश विजयवर्गीय, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी समेत कई दिग्गज संत और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज, गुना में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री Dr Mohan Yadav जी की गरिमामयी उपस्थिति में ग्वालियर-चंबल संभाग के औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाली ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत अदाणी समूह द्वारा ₹1059 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले विशाल सीमेंट प्लांट का शिलान्यास एवं विभिन्न अन्य विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्प किया।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in