Skip to main content

Aaj Tak24x7

अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, उप जिलाधिकारी सदर बस्ती की संयुक्त अध्यक्षता में थाना पुरानी बस्ती पर हुआ समाधान दिवस का आयोजन-

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती


प्रतिपाल चौहान, अपर जिलाधिकारी बस्ती व श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, शत्रुघ्न पाठक उप जिलाधिकारी सदर बस्ती की संयुक्त अध्यक्षता में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह की उपस्थिति में थाना पुरानी बस्ती पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस पर कुल 05 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 01 राजस्व विभाग से सम्बंधित व 04 पुलिस विभाग से संबंधित पाया गया। मौके पर 04 पुलिस विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया, जिसमें 02 प्रकरण में मु0अ0सं0 197/25 व मु0अ0सं0 198/25 पंजीकृत किया गया। पूर्व के 03 राजस्व से सम्बंधित प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस पर वरिष्ठ उपरीक्षक राम भवन प्रजापति, प्र0चौकी दक्षिण दरवाजा उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा, प्रभारी चौकी प्लास्टिक काम्प्लेक्स उ0नि0 सुरेश कुमार, प्रभारी चौकी हडिया उ0नि0 संजय कुमार व वीपीओ/हल्का लेखपाल उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7