अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो रिपोर्ट
आज दिनांक 27.10.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) द्वारा यातायात पुलिस ग्वालियर के अधिकारियों की बैठक ली गई।
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान सहित यातायात के तीनों थाना प्रभारी गण —
निरीक्षक के.पी.एस. तोमर, निरीक्षक धनंजय शर्मा तथा सूबेदार अभिषेक रघुवंशी उपस्थित रहे।
अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनु बेनीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, शैक्षणिक संस्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए तथा नो-पार्किंग जोन, ऑटो एवं बस स्टैंड, और फुटपाथों पर अतिक्रमण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता में यातायात अनुशासन और जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर अभियान चलाए जाएं, जिससे नागरिक स्वेच्छा से यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए।



