Skip to main content

Aaj Tak24x7

हरनाकछार मालेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण में मलिया नदी तट की पवित्र भूमि पर हो रही छठ महापर्व की भव्यता नई ऊंचाई पर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

विन्ढमगंज सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी अंर्तगत ग्राम पंचायत हरनाकछार मालेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण में मलिया नदी तट की पवित्र भूमि पर हो रही छठ महापर्व की भव्यता नई ऊंचाई पर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
विन्ढमगंज सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी अंर्तगत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मलिया नदी तट पर स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण में मलिया नदी तट की पवित्र भूमि पर हो रही छठ महापर्व की भव्यता इस वर्ष नई ऊंचाई को छूते नजर आईं, यहां वर्तधारियों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसमें बजरंग क्लब सोसायटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का अहम योगदान देखने को मिला। बता दें कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास पूर्वक बड़ी श्रद्धा भाव और विनम्रता से छठ महापर्व की शोभा व्रतधारियों का हजारों के संख्या में उपस्थिति पंडाल को और भी सुशोभित सक्तावत भाव में नजर आई। समितियों द्वारा बताया गया है, कि अभी रात्री में भक्तिमय माहौल अर्जित अनुभवों को समोहन स्वरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कराया जाएगा और राधा कृष्ण झांकी के साथ शिव माता पार्वती का झांकी व्रतधारियों के बीच प्रस्तुत कराया जाएगा। छठ घाट की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को संरक्षित करने को लेकर बजरंग क्लब सोसायटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी भूमिकाओं को बखूबी निभाया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7