Skip to main content

Aaj Tak24x7

बिजनौर जिले के शेरकोट में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नाम – विनोद कुमार
मोबाइल नंबर – +91 90278 68365
लोकेशन – शेरकोट

यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना शेरकोट क्षेत्र में अफजलगढ़ रोड पर मुबारकपुर कुंडे के पास हुई। एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान हाफिजाबाद बिहारीपुर निवासी 52 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है। उनका 40 वर्षीय साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस से सीएचसी धामपुर ले जाया गया और बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सुरेश अविवाहित थे और किराना की दुकान चलाते थे। वे अपने साथी सुभाष के साथ सामान लेने गए थे। घर लौटते समय हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण बाइक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे ट्रक का पहिया सुरेश के सिर पर चढ़ गया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in