Skip to main content

Aaj Tak24x7

रन फॉर यूनिटी देश की एकता एवं अखंडता का प्रतीक- पुलिस अधीक्षक…


रन फॉर यूनिटी का आयोजन 31 अक्टूबर को, आइए बनें सहभागी
..
शहडोल, 30 अक्टूबर 2025- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन संभागीय मुख्यालय शहडोल में किया जाएगा। यह दौड़ प्रातः 8 बजे जय स्तंभ चौक से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी स्टेडियम में समाप्त होगी।
पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस पर हमें भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए, एकता, अखंडता और शक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने जिले के युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स, पत्रकार बंधु, शासकीय सेवकों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों तथा नागरिकों से इस दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्र की एकता के संकल्प को मजबूत करने की अपील की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7