कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण किया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैय 30 अक्टूबर 2025- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान संबंधितों को निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मियों की निर्धारित समय के अनुरूप ड्यूटी सुनिश्चित की जाये जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई शिथिलता/लापरवाही दृष्टिगत न हो साथ ही सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का संचालन देखते हुए निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से 24 घण्टे संचालित रखा जाए जिससे आने जाने वालों की गतिविधि कैमरे में कैद हो। उन्होंने ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर की साफ- सफाई को दुरूस्त रखा जाए ।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभागअमर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राविन्द्र सहित संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज “जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर उत्कर्ष कार्य के लिए दाना पानी संस्था को कलेक्टर मैडम नगर निगम कमिश्नर एव कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी द्वारा प्रशंशा नियुक्ति पत्र देकर सम्मनित किया।

शिवपुरी :- माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव जी ,माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं माननीय श्री करन अदानी जी के आगामी दिनांक 5 जुलाई को तेंदुआ पाली पर 2500 करोड़ की अदानी ग्रुप फाउंडेशन डिफेंस फैक्ट्री के भूमिपूजन हेतु शिवपुरी प्रवास की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार, शिवपुरी में आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in