आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

श्री गोपाल वाटिका, औरैया में दिनांक 23 अक्टूबर से श्री वृंदावन धाम के भागवताचार्य परम पूज्य श्री राम गोपाल शास्त्री की ओजस्वी ललित एवं रसमई अमृतवाणी से मंगलाचरण भीष्म पांडावादि चरित्र, परीक्षित जन्म, श्री शुकदेव प्राकट्य, ब्रह्मांड उत्पति, भगवान विराट का प्राकट्य, विदुर मैत्रेय संवाद, कपिलोआख्यान, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़भरत व प्रहलाद भक्ति, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्री राम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्री कृष्णा बाल लीलाएं श्री गोवर्धन पूजा महारास लीला, श्री कृष्ण मथुरा गमन, गोपी उद्धव संवाद, रुक्मणी मंगल विवाह, सुदामा चरित्र, श्री शुकदेव विदाई, व्यास पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा व विष्णु महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य फल प्राप्त किया। आचार्य जी ने बताया कि श्रीमद् भागवत की कथा वेद और उपनिषद का सार है व सकल शास्त्रों का फल है, कथा श्रवण और आस्वादन करने से श्री हरि का अंतरमन से दर्शन होता है, समस्त संकट कट जाते हैं। विशाल धार्मिक आयोजन समापन के उपरांत कथा के परीक्षित समाजसेवी कपिल गुप्ता व यज्ञपति शिक्षक अनुराग गुप्ता के सानिध्य में आज दिनांक 30 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया, जिसमें हजारों लोगों व मातृ मातृशक्ति ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव कुमार पुरवार, विपिन कुमार पोरवाल (बंटू), राजीव पोरवाल (रानू) आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट, हरिशचंद्र पोरवाल, मनीष गुप्ता, विनय पुरवार, आशीष पुरवार दीपक पुरवार, मोहन शर्मा, आदि लोगों का सराहनीय योग योगदान रहा।



