Skip to main content

Aaj Tak24x7

विण्ढमगंज: घिवही में खड़ी बाइक में बाइक की जोरदार टक्कर, तीन युवक घायल — एक की हालत गंभीर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

विण्ढमगंज (सोनभद्र):
विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत घिवही में वासुदेव फ्यूलिंग पेट्रोल पंप के समीप नंदलाल जनरल स्टोर के पास नेशनल हाईवे NH-39 पुलिया पर गुरुवार सुबह लगभग 9:15 बजे एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी हादसे के बाद बाइक सवार तीन युवक पुलिया के नीचे 20 फिट गहरी खाई में जा गिरे जिससे तीनों युवक घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उप स्वास्थ्य केंद्र विन्ढमगंज पर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार बता दें कि अंजुस कुमार पुत्र नरेश पनिका व दीपक कुमार पुत्र शिवव्रत पनिका निवासी हरनाकछार और प्रिंस कुमार विन्ढमगंज निवासी तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जोरूखाड़ से वापिस लौट रहे थे।
घिवही निवासी नंदलाल यादव ने बताया कि एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उनके दुकान के पास खड़ी होंडा एसपी साइन बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे रखी सीमेंट की कुर्सी भी पलट गई। इसके बाद तीनों युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे।

pग्रामीणों की मदद से घायलों को विण्ढमगंज उप-स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

घायल अंजूस कुमार ने बताया कि तीनों लोग जोरूखाड़ से लौट रहे थे। रेलवे गेट नंबर 50 पार करने के बाद उसके भाई दीपक ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। लगभग आधा किलोमीटर तक तेज़ गति से दौड़ती बाइक की नियंत्रण खो गई ,और हाईवे पर खड़ी बाइक व सीमेंटेड कुर्सी से जा टकराई। हादसे के बाद हम तीनों 20 फिट गहरी खाई में जा गिरे ।

घटना के संबंध में नंदलाल यादव ने बताया कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और बाइक काफी तेज़ गति में चला रहे थे। गनीमत रही कि वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7