Skip to main content

Aaj Tak24x7

सैद नगली पुलिस ने फरार वारंटी अभियुक्त प्रदीप गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हसनपुर दीप कुमार पंत के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व मे सैदनगली पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप पुत्र रामफल, निवासी ग्राम खरसौली, थाना सैदनगली, जनपद अमरोहा है। वह मुकदमा संख्या 3370/2024 के तहत धारा 323/504 भादवि में वारंटी था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उ0नि0 सतवीर सिंह, थाना सैदनगली अमरोहा।
है0का0 519 संजय चौधरी, थाना सैदनगली अमरोहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7