Skip to main content

Aaj Tak24x7

सैदनगली थाने में नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम, थानाध्यक्ष विकास कुमार की सराहनीय पहल

अमरोहा, पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में चलाए जा रहे “NCL Awareness 2.0” अभियान के तहत थाना सैद नगली क्षेत्र के ग्राम ढक्का की ग्राम पंचायत सभागार में एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की कमान थानाध्यक्ष विकास कुमार ने संभाली, जिन्होंने अपनी स्पष्टवादी शैली और ग्रामीणों से सीधे संवाद की क्षमता से सभी को प्रभावित किया।
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA) की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन कानूनों में ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर, महिला-बाल सुरक्षा के मजबूत प्रावधान, फॉरेंसिक साक्ष्यों का अनिवार्य उपयोग और समयबद्ध न्याय प्रक्रिया जैसे नवाचार शामिल हैं, जो न्याय व्यवस्था को तेज, पारदर्शी और जनहितैषी बनाएंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, सवाल पूछे और थानाध्यक्ष विकास कुमार ने हर प्रश्न का सरल एवं स्पष्ट उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। ग्रामीणों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि थानाध्यक्ष जैसे संवेदनशील अधिकारी के नेतृत्व में ऐसे कार्यक्रम गांव-गांव तक कानूनी जागरूकता फैला रहे हैं, जिससे लोग अधिक सजग और जिम्मेदार नागरिक बन रहे हैं।
थानाध्यक्ष विकास कुमार की यह मुहिम न केवल कानून की जानकारी पहुंचा रही है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत डोर बांध रही है। उनकी सक्रियता अमरोहा पुलिस की सकारात्मक छवि का प्रतीक बन गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7