बस्ती जनपद के नगर थाना में क्षेत्राधिकारी कलवारी के नेतृत्व में मनाया गया भव्य राष्ट्रीय एकता दिवस।

रिपोर्ट
दिलशाद अहमद
आज तक तक 24X7 न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर बहादुरपुर

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। नगर थाना क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व एवम थाना प्रभारी विश्व मोहन राय के देख देख में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के बच्चे, क्षेत्र के संभ्रांत लोग भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। क्षेत्राधिकारी कलवारी के नेतृत्व में थाना नगर पुलिस टीम ने कस्बा नगर में रन फॉर यूनिटी आयोजन किया यह आयोजन रन फॉर यूनिटी का बेहतरीन मिसाल रहा। यह कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को समर्पित था, जिसमें राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्प डेस्क और साइबर सेल के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा रोकथाम और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। यह पहल स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाने और डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का प्रतीक था, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का माध्यम भी बना। यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर एकता और सुरक्षा के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने में सफल रहा।राष्ट्रीय एकता दिवस, जो सरदार पटेल की जयंती पर आधारित है। इस वर्ष, सरदार पटेल की 150वीं जयंती होने से कार्यक्रमों को विशेष भव्यता दी गई है।रन फॉर यूनिटी के साथ देशभर में एकता एवम दौड़ का आयोजन हो रहा है। “विविधता में एकता” पर केंद्रित ये कार्यक्रम सुरक्षाबलों की भागीदारी के साथ आयोजित हो रहे हैं।यह स्थानीय आयोजन बस्ती जिले की पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है, जो सामुदायिक सेवा और जागरूकता में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes