भव्य स्तर पर आयोजित हुई यूनिटी मार्च यात्रा को मा0 अध्यक्ष महिला कल्याण निगम ने दिखाई हरी झंडी।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

जन-जन तक पहुंचा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का विचार, एकता से ही बनेगा विकसित भारत।

सभी नागरिकों से आवाह्न एकता को व्यवहार में लाए और जनपद को मजबूत बनाए।

औरैया 31 अक्टूबर 2025 – जनपद में स्वतंत्र भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत सरदार पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और युवा चेतना के प्रतीक उत्सव के रूप में किया गया। जिसके माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश जन – जन तक पहुंचा।
राष्ट्रीय एकता दिवस उस विचारधारा का पुनर्स्मरण है जिसने भारत को सैकड़ों रियासतों से जोड़कर एक अखंड राष्ट्र का रूप दिया। सरदार पटेल का जीवन इस सत्य का प्रतीक था कि जब विचार, उद्देश्य और कार्य एक हो जाते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि संविधान के आदर्शों को जीवंत रखने के लिए नागरिक चेतना आवश्यक है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती उस विचार का उत्सव है जो भारत की विविधता को उसकी शक्ति बनाता है। आज जब देश “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की ओर अग्रसर है, तब राष्ट्रीय एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि विकास की जड़ें एकता में ही निहित हैं। उक्त सम्बोधन मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 महिला कल्याण निगम ने कार्यक्रम के दौरान किया।
मा0 सदर विधायका श्रीमती गुड़िया कठेरिया ने कहा कि एकता के संकल्प के साथ देश को सबसे सुंदर स्वरूप देने का श्रेय लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है। प्रेरक प्रसंग बताते हुए कहा कि लौह पुरुष ने अपने दुख- सुख के ऊपर देश और हम सभी की परवाह की इसलिए उन्हें लौह पुरुष की पहचान मिली। प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने देश की सबसे विशाल स्मारक लौह पुरुष को समर्पित किया है जो प्रतीक है इस बात का यह देश उनका सम्मान करता है जो देश की सेवा करते है। राज्यमंत्री ने आह्वान किया कि देश समाज के लिए आज रन फॉर यूनिटी के अवसर पर आज संकल्प ले और कोई ऐसा अच्छा कार्य करे जिसके बल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन हो।
इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, भजपा जिला प्रभारी आनन्द्र सिंह, पुर्व राज्यमत्री लाखन सिह राजपूत ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन दर्शन, नेतृत्व और दूरदर्शिता से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिली। राष्ट्रीय एकता दिवस का मूल उद्देश्य एकता की भावना को व्यवहार में उतारना है। उन्होने कहा कि लौह पुरूष का जीवन संधर्ष व सादगी की मिशाल है। हम सभी को उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपनाना चाहिये। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वह अपने परिवार, गांव और समाज में आपसी सहयोग, सौहार्द, और समरसता के मूल्यों को सुदृढ़ करे।
उक्त के उपरान्त जनपद स्तरीय यूनिटी मार्च यात्रा की शुरूआत माधव गेस्ट हाउस से मा0 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की श्रीमती कमलावती ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिसमें सदर विधायका, भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला प्रभारी, जिला पंचायज अध्यक्ष, मा0सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल, भारत स्काउट-गाइड, विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं सहित लगभग 500 प्रतिभागी शामिल हुए। इस यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा थामे चले और सामूहिक रूप से यह संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता तभी सुदृढ़ होगी जब हम सभी नागरिक जागरूक, उत्तरदायी और सक्रिय होंगे। युवाओं का उत्साह देखने लायक था।
जनपद स्तरीय यूनिटी मार्च यात्रा माधव गेस्ट हाउस से प्रारम्भ होकर जालौन चौराहा,जेसीज चौराहा, सुभाष चौराहा तथा खानपुर चौराहा होते हुए प्रारम्भ स्थल पर ही समाप्त हुई। इस दौरान मार्ग पर पड़ने वाले चौराहों पर स्थापित शहीदों की प्रतिमा पर मा0 जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण किया।
उक्त के पूर्व कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से औतप्रोत नृत्यनाटिकाओं की प्रस्तुत कर दर्शकों को मतमुग्द कर दिया। साथ ही मा0 अध्यक्ष महिला कल्याण निगम ने जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक सहित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई।
वहीं जिले भर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें सरकारी विभागों, विद्यालयों, कॉलेजों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes