जबलपुर – संत अलॉयसियस महाविद्यालय (स्वशासी), जबलपुर के जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं अलॉयसियन बायोटेक सोसायटी (ABS) के तत्वावधान में दिनांक 1 नवम्बर 2025 को महाविद्यालय के वार्षिक विज्ञान समारोह “विज्ञानम गर्जना 3.0” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक A1 एकेडमी रहे, जिन्होंने विज्ञान और नवाचार के इस महोत्सव को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। इस वर्ष का विषय था- “सीमाओं से परे विज्ञान की खोज: विचार से प्रभाव तक, विकसित भारत 2047 के लिए।” कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और सहयोग की भावना को प्रज्वलित करना था। मध्य भारत के सबसे बड़े अंतर – विद्यालय विज्ञान प्रतियोगिताओं में से एक, विज्ञानम गर्जना 3.0 में जबलपुर जिले के 20 से अधिक विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे हुआ, जिसका उद्घाटन प्राचार्य रेव. डॉ. जे. बेन एंटन रोज़ एवं डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया गया, जो ज्ञान और नवाचार के आलोक का प्रतीक था। कार्यक्रम में “ स्क्विड गेम,” “ट्रेजर हंट (एस्केप द पेंडेमिक),” तथा “आइडियाथॉन” जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य टीमवर्क, समस्या समाधान और आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। डॉ. कल्लोल दास (उप- प्राचार्य), डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह और श्री अरुणेन्द्र कुमार पटेल (सहायक प्राध्यापक, रानी दुर्गावती कॉलेज, तेंदूखेड़ा, दमोह) ने आइडियाथॉनप्रतियोगिता का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्राचार्य रेव. डॉ. जे. बेन एंटन रोज़, उप-प्राचार्य डॉ. कल्लोल दास, तथा विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय का नेतृत्व रहा, जिन्हें श्री नितिन स्वामी, श्री एनॉश फिलिप्स, डॉ. रुमाना फराज, और डॉ. अनीशा रूपाश्री सहित अन्य विभागों के संकाय सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा . “ सिकंदर ऑफ विज्ञानम गर्जना” की उपाधि, जो संत अलॉयसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सदर को उनकी रचनात्मकता, टीम भावना और वैज्ञानिक उत्कृष्टता के लिए प्रदान की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं में आइडियाथॉन में आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, संत अलॉयसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सदर द्वितीय एवं स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। ट्रेजर हंट में जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजेता रहा, जबकि स्क्विड गेम प्रतियोगिता में संत अलॉयसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सदर ने जीत दर्ज की।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के “फोल्डस्कोप प्रोग्राम” से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम वे सूक्ष्म जगत का अवलोकन कर अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय के साथ सहयोग कर सकेंगे। यह अवसर मध्य भारत में केवल संत अलॉयसियस महाविद्यालय में ही उपलब्ध है। समापन समारोह अपराह्न 2:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. एस. पी. गौतम (अध्यक्ष, महाकौशल विज्ञान परिषद, जबलपुर एवं पूर्व अध्यक्ष, म.प्र. लोक सेवा आयोग) तथा विशिष्ट अतिथि सर अविरल नमदेव (शैक्षणिक मार्गदर्शक एवं विज्ञान- गणित विशेषज्ञ) उपस्थित रहे। साथ ही प्राचार्य रेव. डॉ. जे. बेन एंटन रोज़, उप-प्राचार्य डॉ. कल्लोल दास, एवं विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय भी इस अवसर पर उपस्थित थे। यह कार्यक्रम विज्ञान की उस भावना का प्रतीक रहा जो विचारों को प्रज्वलित करती है और जिज्ञासा को जीवंत बनाती है । ABS टीम के सदस्यों – मुदिता मिश्रा, अंशिका पटेल, श्रद्धा यादव, अंशु गुप्ता, खुशी मिश्रा, आर्यन सिंह कार्तिकेय, पलक जैन, आंचल मिश्रा, आरुषि सिंह राजपूत, चिराग कुशवाहा, अंशिका तिवारी, जाह्नवी सिंह, तनिष्क मलवीय, सौम्या गर्ग, वर्निका गुप्ता, आदि पेरोज बाबू, यश सोनकुसले, आराध्य श्रीवास्तव, तनुज राजक, अनीमेश पासी, सी. एस. सौम्या, मिलन के. एस., मुईन खान, अक्षय राजपूत एवं स्तुति पांडेय – के परिश्रम और समर्पण ने विज्ञानम गर्जना 3.0 को खोज, अधिगम और वैज्ञानिक उत्साह का एक यादगार उत्सव बना दिया।



