Skip to main content

Aaj Tak24x7

भारत सरकार के प्रोग्राम क्वालिटी एश्योरेंस के अंतर्गत जनपद में कायाकल्प अवार्ड के लिए 36 चिकित्सा ईकाई प्रमाणित हुयी

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 01 नवम्बर 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार के प्रोग्राम क्वालिटी एश्योरेंस के अंतर्गत जनपद में कायाकल्प अवार्ड के लिए 36 चिकित्सा ईकाई प्रमाणित हुयी है तथा राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन (NQAS) हेतु 10 चिकित्सा ईकाई प्रमाणित हुयी हैं। जनपद में संचालित जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना, एरवाकटरा, सहार, अजीतमल, अछल्दा, दिबियापुर तथा 29 आयुष्मान आरोग्य मंदिर को कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस के सर्टिफिकेशन( NQAS) के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर जगजीवनपुर, देवरपुर, कंचौसी बाजार, भासौन, असजना, नवीमोहन, बमुरीपुर, मिलख, हैदरपुर एवं मकरंदपुर को अवार्ड प्राप्त हुआ है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशिर पुरी द्वारा अवगत कराया गया कि 63 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का स्टेट एसेंसमेंट पूरा करा लिया गया है तथा जल्द ही इनका नेशनल एसेंसमेंट कराया जाएगा, जिससे समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएँ जनमानस को उपलब्ध कराई जा सकें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7