न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट* = संदीप पाटीदार राणा
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = धरगाँव
पाटीदार समाज ने विशाल एकता बाइक रैली का किया स्वागत, सरदार पटेल के आदर्शों पर हुई चर्चा
धरगांव (नि.पि.)
ग्राम धरगांव में शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पाटीदार समाज के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ मां अंबिका माता मंदिर परिसर में हुआ, जहां समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां अंबिका माता और कुलदेवी मां उमिया माता की महाआरती एवं पूजन-अर्चना से की गई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में सरदार पटेल के छायाचित्र पर विधि-विधान से माल्यार्पण अर्पित की गई। समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने सरदार पटेल के जीवन, विचारों और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि —सरदार पटेल के नेतृत्व में 562 रियासतों के विलय के बाद ही अखंड भारत का निर्माण संभव हो पाया। उन्होंने एक भारत–श्रेष्ठ भारत की जो कल्पना की थी, वह आज हमारे देश की एकता की आधारशिला है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने “श्रेष्ठ समाज से श्रेष्ठ देश की रचना” विषय पर विचार-विमर्श किया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पाटीदार समाज के द्वारा निकाली गई विशाल एकता बाईक रैली का पाटीदार समाज के द्वारा व अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रैली जब धरगांव पहुंची, तब मां अंबिका मंदिर परिसर में समाजजनों और महिलाओं ने पुष्पहारों से स्वागत किया ।
रैली में सैकड़ों दुपहिया वाहन और हजारों समाजजन शामिल रहे, जिनमें युवाओं का उत्साह देखने लायक था। अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप राजपूत धर्मशाला पर रेली का स्वागत किया गया
धरगांव पाटीदार समाज द्वारा अंबिका मंदिर परिसर में,सुलगाव पाटीदार समाज द्वारा सुलगाव फाटे पर,राजेंद्र प्रजापत द्वारा स्थानीय स्थल पर, और जितेंद्र पाटीदार द्वारा रेवा श्री फिलिंग सेंटर (उमिया माता गेट के पास) पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से –
समाज अध्यक्ष: श्रीराम ठाकुरलाल पाटीदार,
सरदार पटेल धर्मशाला अध्यक्ष: राजेश पाटीदार,
अंबिका मंदिर अध्यक्ष: गजाननंद पाटीदार,
सरदार युवा विचार मंच अध्यक्ष: रितेश पाटीदार
उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कैलाश भागीरथ पाटीदार, कैलाश कोदबारिया, कृष्णचंद पाटीदार, जगदीश राणा , महादेव बजारिया, जगदीश पाटीदार , सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने एकता, संगठन और देशप्रेम की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



