आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” द्वारा आज दिनांक 2 नवंबर 2025 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से श्री पोरवाल धर्मशाला, औरैया में कार्तिक मास के पावन अवसर पर तुलसी शालिगराम विवाह के उपरांत तुलसी मैया की पैर पुजाई के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत प्रभु शालिग्राम जी की बारात गुमटी मोहाल से प्रारंभ होकर बैंड बाजों के साथ हलवाई खाना, सदर बाजार होते हुए श्री पोरवाल धर्मशाला पहुंची, शहर के श्रद्धालुओं द्वारा बारात का कई जगह स्वागत व अभिनंदन किया गया, श्री पोरवाल धर्मशाला में प्रभु शालिग्राम जी के बारात की अगवानी के साथ बारातियों का माल्यार्पण व जलपान द्वारा अभिनंदन किया गया, तदुपरांत आचार्य पं. कपिल मिश्रा व अवध बिहारी शुक्ला द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों व मंत्रोचार के साथ विवाह हर्सोउल्लास के साथ संपन्न कराया गया जिससे तुलसी मैया व शालिग्राम सूत्र बंधन में बंध गए, उसके बाद मौजूद महिलाओं ने तुलसी मैया के पैर पूजकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी मैया का विवाह प्रभु शालिग्राम से कराया जाता है जो कि विष्णु का प्रतीक स्वरूप माना जाता है, मान्यता है कि तुलसी विवाह करने से वही पुण्य फल प्राप्त होता है, जो कन्यादान करने से मिलता हैं। कार्यक्रम की संयोजिका पायल पोरवाल द्वारा सफल संयोजन किया गया, “सखी ग्रुप” की संरक्षक बबिता के नेतृत्व में शाखा की सदस्यों व मौजूद महिलाओं ने ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए। कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जन सहयोग से कार्तिक मास में समिति द्वारा विगत् 10 वर्षों से तुलसी मैया व शालिगराम विवाह का आयोजन धूमधाम से आयोजित किया जाता हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सखी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष मधु शर्मा, ममता बिश्नोई, सुनीता चौबे, अनीता पोरवाल, गुड्डन गुप्ता, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा की औरैया इकाई के जिलाध्यक्ष समाजसेवी शिवकुमार पुरवार, नगर पालिका परिषद, औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, अभिषेक पोरवाल, संजय अग्रवाल, कपिल गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, रामकुमार पोरवाल, संतोष कुशवाहा ओमजी गुप्ता, अखिलेश पोरवाल, जयशंकर पाठक, सुधीर कुमार आदि समिति के सदस्यों व शहर के दानवीरों सहित लगभग तीन सैकड़ा श्रद्धालु मौजूद रहे।



