ग्राम सभा में लाखों की गबन की हुई पुष्टि, जल्द होगी ग्राम प्रधान व सचिव पर कार्यवाही

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

डाला/सोनभद्र :- सरकार की विकास कारी योजनाओं मएम सेंध लगाना ग्राम पंचायत प्रधान के लिए कोई नई बात नही है। वहीं प्रधान और सचिव ने बंदरबाँट में कोई कोर कसर नही छोड़ा। ऐसा ही मामला विकास खण्ड चोपन में हुआ जिसकी जांच के दौरान पुष्टि भी अधिकारियों ने की।
विकास खण्ड – चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्रा में पेयजल की समस्या की कमी को दूर करने के नाम पर ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा रिबोर के नाम पर भष्ट्राचार का खेल बड़े पैमाने पर खेला गया। शिकायत कर्ता की शिकायत पर हुई जांच में तथ्य सामने आया कि वित्तीय अनियमितता में वर्ष 2020-21 में ग्राम पंचायत हर्रा में शिवरतन के घर के पास रिबोर का कार्य बाउचर सं०-5THSPC/2020-21/P/6 से धनराशी 84689 रूपये दिनांक 16.12.2020 को मिलीभगत में निकाल कर खर्च किया गया पुनः फिर से इसी कार्य पर शिवरतन चेरो के नाम पर दुवारा बाउचर सं०- XVFC/2022-23/P/21 से दिनांक 16.02.2023 को 91636 रूपये का फर्जी भुगतान किया गया। इसी प्रकार रामप्यारे गौड़ के घर के पास रिबोर के कार्य पर 16.12.2020 को बाउचर सं०-5THSFC/ -5THSFC/2020-21/P/8 से 82447 रूपये का भुगतान कराया गया तथा दुबारा इसी नाम पर रामप्यारे गौड़ के घर के पास बाउचर सं० XVFC/2022-23/P/50 से धनराशी 92100 रूपये फर्जी तरिके से पंचायत खाते से निकाल कर सरकारी धन की लूट एवं बन्दरबाट किया गया है। इस तरह का दर्जनो फर्जी रिबोर कराकर सरकारी धन बिना कार्य कराए फर्जी रूप से धन आहरण कर शासकीय धन का बंदरबाट किया गया है, जोकि भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। इस सम्बंध में सहायक विकास अधिकारी की जांच आख्या से स्पष्ट हुआ ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से अभिलेखिय सत्यापन में पाया गया कि शिकायतकर्ता श्री आमिल बेग के द्वारा की गयी शिकायत आंशिक रूप से सत्य है। ग्राम पंचायत हर्रा के वर्तमान ग्राम प्रधान एवं तत्कालीन पंचायत सचिव के द्वारा रामप्यारे के घर के पास हैण्डपम्प रिबोर के कार्य पर पूर्व से हुए भुगतान मु0-82477 रूपये के स्थान पुनः दिनांक-31.03.2023 को मु०- 92100 रूपये का भुगतान किया गया है, ऐसी स्थिति में रामप्यारे गोड़ के घर के पास हैण्डपम्प रिबोर के कार्य पर पुनः दिनांक 31.03.2023 को मु0-82477 के स्थान पर गु०-92100 का किये गये भुगतान जो नियम विरुद्ध है तथा वित्तीय अनियमित्ता की श्रेणी में आता है, धनराशि वसूली योग्य है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज “जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर उत्कर्ष कार्य के लिए दाना पानी संस्था को कलेक्टर मैडम नगर निगम कमिश्नर एव कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी द्वारा प्रशंशा नियुक्ति पत्र देकर सम्मनित किया।

शिवपुरी :- माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव जी ,माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं माननीय श्री करन अदानी जी के आगामी दिनांक 5 जुलाई को तेंदुआ पाली पर 2500 करोड़ की अदानी ग्रुप फाउंडेशन डिफेंस फैक्ट्री के भूमिपूजन हेतु शिवपुरी प्रवास की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार, शिवपुरी में आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in