कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार दोपहर को जयप्रकाश जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं को जायजा लिया। इस दौरान ओपीडी का निरीक्षण कर सेवाओं को और बेहतर करने निर्देश दिए गए ।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय जैन उपस्थित रहे।

कलेक्टर द्वारा जिला अस्पताल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं सेवाओं को शीघ्र ही प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए । साथ ही अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था के लिए जल्द ही टेंडर जारी करने के लिए निर्देशित किया गया । श्री सिंह ने कहा कि अस्पताल में साफ सफाई को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई व्यवस्था उपयुक्त नहीं पाए जाने पर ठेकेदार पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि ओपीडी के निर्धारित समय पर डॉक्टर्स एवं स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जाए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes