पुरानी रंजिश पर अवैध हथियार से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को डबरा देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔴 आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक थार गाड़ी एवं एक स्विफ्ट कार तथा एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउंड व एक 315 बोर की अधिया मय एक जिंदा राउंड के जप्त की गई।

ग्वालियर। दिनांक 05.11.2025 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः– फरियादी भानु उर्फ विनीत रावत निवासी दीदार कालोनी डबरा ने थाना डबरा देहात में रिपोर्ट लेख कराई थी कि आरोपी वंश पाठक, रघु उर्फ़ राघवेंद्र गुर्जर, अभिषेक उर्फ लल्ला गुर्जर, बल्लू उर्फ लक्ष्य जाट एवं सुयश शर्मा के द्वारा दिनांक 14.10.2025 को आरसी ग्रीन होटल के पास चीनोर रोड़ डबरा में पुरानी रंजिश पर से फरियादी की ब्रेजा कर रोककर उसे गंदी-गंदी गालियां देकर हवाई फायर किए एवं उसे जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा देहात में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 263/2025 धारा 125,126(2),296,351(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना डबरा देहात पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी डबरा देहात निरीक्षक सुधाकर सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को दिनांक 04.11.2025 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित बदमाश अवैध हथियार लिए थार गाड़ी से खोड़न की पहाड़िया तरफ देखे गये हैं। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। खोड़न की पहाड़िया के पास पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक काले रंग की थार गाड़ी नंबर एमपी07-जेडजेड-8373 को रोका और उसमें बैठे दो लोगों से उनके नाम पते पूछे गए तो एक ने अपना नाम रघु उर्फ राघवेंद्र गुर्जर पुत्र रघुनाथ उम्र 26 साल एवं दूसरे ने अपना नाम अभिषेक उर्फ लल्ला गुर्जर उम्र 21 साल निवासीगण ग्राम जतरथी थाना भितरवार जिला ग्वालियर का होना बताया। दोनों आरोपी उक्त प्रकरण में फरार होने से अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों आरोपियों में से आरोपी रघु उर्फ़ राघवेंद्र गुर्जर से घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की थार गाड़ी नम्बर एमपी07-जेडजेड-8373 एवं एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउंड तथा आरोपी अभिषेक उर्फ लल्ला गुर्जर से एक 315 बोर की अधिया मय एक जिंदा राउंड तथा घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी07-जेडडब्लू-3818 को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपीगणों को माननीय न्यायालय डबरा जेएमएफसी पेश किया गया जहां से जेल वारंट तैयार होने पर उप जेल डबरा दाखिल किया गया है।

जप्त मशरूका :- घटना में प्रयुक्त एक थार गाड़ी नम्बर एमपी07-जेडजेड-8373 एवं एक लाल रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी07-जेडडब्लू-3818 तथा एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउंड व एक 315 बोर की अधिया मय एक जिंदा राउंड के जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डबरा देहात निरीक्षक सुधाकर सिंह तोमर, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह मावई, सउनि ओमवीर सिंह यादव, आरक्षक अविनाश पटसरिया, आरक्षक मोहित यादव, आरक्षक दीपक विश्वकर्मा, आरक्षक विकास गौड़, आरक्षक गुरुवेंद्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes