Skip to main content

Aaj Tak24x7

मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत थाना कोतवाली अंतर्गत पचपेड़िया में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक-

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में उ0प्र0 सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली टीम म0हे0का0 शशिप्रिया पासवान, म0का0 पुष्पलता त्रिपाठी, म0का0शशि दूबे, म0का0 कमली यादव, म0का0 संध्या मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज, मालवीय रोड, पचपेड़िया में महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराध की रोकथाम के संदर्भ में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ-साथ महिलाओं के विकास एवं सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए महिला सुरक्षा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के बारे में  उपस्थित महिलाओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। तथा थाना स्थानीय का सीयूजी नंबर 9454403115 भी प्रदान किया गया। इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई। महिला एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण से संबंधित शक्ति मिशन पम्पलेट भी वितरित किया गया। साथ ही दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराध की रोकथाम हेतु बहु सम्मेलन किया गया जिसमे सास – बहु दोनों ही वर्ग की महिलाओं में समरसता की भावना को उद्दीप्त करने का प्रयास किया गया व महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। तथा 02 मनचलों से माफीनामा भरवाकर छोड़ा गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7