लोकेशन नागदा
रिपोर्टर विरम देव



नागदा जं.- लायंस क्लब नागदा द्वारा लायंस हंगर एक्टिविटी के अंतर्गत 7 नवम्बर शुक्रवार को एक उत्कृष्ट सेवा कार्य के रूप में दरिद्र नारायण भोज का आयोजन नागदा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सार्वजनिक अन्नक्षेत्र में किया गया।
इस अवसर पर सार्वजनिक अन्नक्षेत्र में खीर, पूरी, भजिया, नमकीन एवं स्वादिष्ट सब्जियों का भोजन तैयार कर जरूरतमंद एवं निर्धन बंधुओं को ससम्मान भोजन कराया गया। यह कार्यक्रम लायन एन. के. मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्ण सेवा भावना से भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लायन गुलज़ारीलाल त्रिवेदी, गोविन्द मोहता, कमलेश जसवाल, सुशील ओझा, आर.के. यादव, राजेश इंद्र, सुनील त्रिवेदी, एन.के. मिश्रा एवं जितेंद्र पवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक समाजसेवी चेतन यादव थे, जिन्होंने इस पुण्य कार्य के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लायंस क्लब नागदा परिवार ने ‘‘वी सर्व” की भावना के साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा और संवेदना का संदेश पहुँचाया।
यह जानकारी क्लब के सचिव लायन सुनील त्रिवेदी ने दी।
नागदा से विरम देव की रिपोर्ट


