


जबलपुर, 07 नवम्बर 2025।
आज दिनांक 07.11.2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर के प्रांगण में “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय श्री आनन्द कुमार एवं श्री सुनील टेलर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता श्री रामबदन मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सम.) श्री राहुल जयपुरियार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री स्वप्निल पाटिल, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रजनीकांत साहू, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री नितेश कुमार सोने, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वरुण चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण एवं सभी विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प.म.रे. सांस्कृतिक अकादमी के गायक कलाकारों द्वारा राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का समूह गायन किया गया।
इसके पश्चात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मीटिंग हॉल में एकत्रित हुए, जहाँ उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशव्यापी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित “वन्दे मातरम्” कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़कर उनका प्रेरक उद्बोधन सुना तथा एक स्वर में राष्ट्रगीत गाकर देशभक्ति की भावना का परिचय दिया।
इसी क्रम में जबलपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों — जबलपुर, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, कटनी, कटनी साउथ, कटनी मुंडवारा, रीवा, सतना, दमोह, सागर एवं ब्यौहारी सहित अन्य स्टेशनों पर भी “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया तथा उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से राष्ट्रगीत का प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में “भारत माता की जय” के जयघोष गूंज उठे।
जनसंपर्क अधिकारी
पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल


