Skip to main content

Aaj Tak24x7

उप स्टेशन प्रबंधक की सतर्कता से महिला यात्री की जान बची

रेलवे कर्मचारी की तत्परता से टला हादसा

चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास खतरनाक — समय पर कार्रवाई से बची महिला की जान

जबलपुर रेल मंडल के जबलपुर स्टेशन पर दिनांक 05.11.2025 को रात्रि 20:15 बजे गाड़ी संख्या 12321 (हावड़ा–मुंबई मेल) के प्रस्थान के समय एक महिला चलती हुई गाड़ी में चढ़ने का प्रयास कर रही थी।
उप स्टेशन प्रबंधक श्री बलवंत कुमार द्वारा महिला को चलती गाड़ी में चढ़ने से मना किया गया तथा सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। इसके बावजूद महिला ने गाड़ी में चढ़ने का प्रयास जारी रखा, जिसके दौरान वह अचानक अनियंत्रित हो गई।

सावधानी और तत्परता से कार्य करते हुए उप स्टेशन प्रबंधक श्री बलवंत कुमार ने तुरंत महिला को खींचकर बाहर सुरक्षित कर लिया, जिससे किसी प्रकार की गंभीर चोट या अनहोनी से उसे बचाया जा सका। तत्पश्चात गाड़ी को रोककर महिला को सुरक्षित रूप से कोच में बैठाया गया।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा हेतु चलती हुई ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें।


जनसंपर्क अधिकारी
पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल

aajtak24x7
Author: aajtak24x7