यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें
जबलपुर 5 नवम्बर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेलवे से प्रारम्भ होकर पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
1) बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 05213 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन दिनांक 07.11.2025 को दोपहर 12:00 बजे बरौनी स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सतना मध्य रात्रि 01:20 बजे, कटनी 02:55 बजे, जबलपुर भोर 04:05 बजे, इटारसी सुबह 09:05 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन प्रातः 04:45 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।
ठहराव : मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर जंक्शन, राजेन्द्र नगर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, अमलनेर, नंदुरबार, चलथान, भेस्तान, नवसारी, वलसाड, वापी, उमरगाम रोड, दहानू रोड, पालघर, विरार एवं बसई रोड।
संरचना: 1 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 10 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी।
2) बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 05215 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन दिनांक 08.11.2025 को दोपहर 12:00 बजे बरौनी स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सतना मध्य रात्रि 01:20 बजे, कटनी 02:55 बजे, जबलपुर भोर 04:05 बजे, इटारसी सुबह 09:05 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन प्रातः 04:45 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।
ठहराव : मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर जंक्शन, राजेन्द्र नगर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, अमलनेर, नंदुरबार, चलथान, भेस्तान, नवसारी, वलसाड, वापी, उमरगाम रोड, दहानू रोड, पालघर, विरार एवं बसई रोड।
संरचना: 1 सेकेंड एसी, 14 स्लीपर, 4 जनरल, 2 एसएलआरडी।
3) बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 05217 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन दिनांक 09.11.2025 को दोपहर 12:00 बजे बरौनी स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सतना मध्य रात्रि 01:20 बजे, कटनी 02:55 बजे, जबलपुर भोर 04:05 बजे, इटारसी सुबह 09:05 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन प्रातः 04:45 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।
ठहराव : मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर जंक्शन, राजेन्द्र नगर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, अमलनेर, नंदुरबार, चलथान, भेस्तान, नवसारी, वलसाड, वापी, उमरगाम रोड, दहानू रोड, पालघर, विरार एवं बसई रोड।
संरचना: 14 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
जनसम्पर्क विभाग पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर