Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस टीम आपसी समन्वय के साथ करें स्थलीय निरीक्षण।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

शिकायत का निस्तारण सभी पक्षों की उपस्थिति में नियमानुसार निष्पक्षता के साथ किया जाए निस्तारण।

निस्तारण के उपरान्त की गयी कार्यवाही पर गवाह सहित सभी पक्षों के करायें हस्ताक्षर।

औरैया 08 नवंबर 2025 – जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना अछल्दा में आयोजित समाधान दिवस में आए समस्या संबंधी आवेदन पत्र के आवेदकों से आवेदन लेते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और संबंधित हल्का इन्चार्ज, लेखपाल को निर्देशित किया कि जो भी समस्या प्राप्त हुई है उसकी स्थलीय जांच करते हुए निर्धारित समय में नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण में यह प्रयास किया जाए कि दोनों पक्ष संतुष्ट हों जिससे समस्या का निस्तारण स्थाई हो सके। इस अवसर पर भूमि विवाद एवं अवैध कब्जा की शिकायतें प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं लेखपाल को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण स्थलीय जांच कर किया जाएं तथा सम्बन्धित को भी अवगत कराया जाए। इस अवसर पर क्षेत्र से आये 11 फरियादियों ने अपनी शिकायत संबंधी आवेदन पत्र दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार बिधूना शर्मनानन्द्र , संबंधित थानाध्यक्ष, लेखपाल व शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7