Skip to main content

Aaj Tak24x7

बैरसियाएक बगिया मां के नाम योजना अंतर्गत हुआ दिल्लौद एवं धमर्रा में वृक्षारोपण रोपण

आज तक 24×7 मनीष शर्मा की रिपोर्ट

बैरसिया की ग्राम पंचायत दिल्लौद एवं धमर्रा जनपद पंचायत बैरसिया जिला भोपाल में मनरेगा अंतर्गत एक बगिया मां के नाम उपयोजना में स्वसहायता समूह की महिला सदस्य श्रीमती ओमवती पत्नी मोहन बाबू एवं रेखा बाई बेनी प्रसाद को हितग्राही के रूप में चयनित कर राशि 2.82 लख रुपए का कार्य स्वीकृत किया गया जिसमें

जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने मौके पर पहुंचकर वृक्षारोपण किया एवं हितग्राही को जानकारी प्रदान करते हुए वृक्ष रोपण किया एवं हितग्राही को शुभकामनाएं प्रेषित की जिसमें
हितग्राही द्वारा अमरूद के लगभग 100 पौधा रोपण किया गया उक्त पौधों से प्राप्त फलों को बाजार में विक्रय किए जाने से हितग्राही की आय में वृद्धि होगी उक्त समूह के हितग्राही को प्रेरित करने हेतु जनपद स्तर प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें विस्तृत रूप से पौधे को लगाने हेतु दूरी एवं पौधे की सुरक्षा हेतु कौन-कौन से कीटनाशक उपयोग करना है एवं पौधे लगाने से फिर रही को उनकी आय में वृद्धि के बारे में बताया गया जिससे हितग्राही प्रेरित हुए एवं स्वप्रेरणा से प्रशिक्षण के दौरान समूह की महिला सदस्यों द्वारा नाम प्रस्तावित किया गया जिसमें श्रीमती ओमवती पत्नी मोहन बाबू एवं रेखा बाई बेनी प्रसाद योजना का लाभ प्रकार संतुष्ट हैं जिसमें उन्होंने सभी योजना अंतर्गत अधिकारियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर जनपद सीईओ देवेश सराठे, हेमंत माधुरे, इंजीनियर एम एल,अहिरवार सहित महिलाएं ग्रामीण मौजूद रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7