Skip to main content

Aaj Tak24x7

सामान्‍य सभा, दिनांक 07.11.2025दिनांक 07.11.2025 को माननीय अध्‍यक्ष श्रीमति आशा मुकेश गोटिया, जिला पंचायत जबलपुर की अध्‍यक्षता में कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर में सामान्‍य सभा की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में माननीय उपाध्‍यक्ष, जनपद पंचायत के अध्‍यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में माननीय अध्‍यक्ष एवं सदस्‍यों द्वारा एमपीआरआरडीए, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, नल जल योजना, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो का विस्‍तृत विवरण प्रस्‍तुत किया गया। सदस्‍यों द्वारा अवगत कराये जाने पर सीईओ जिला पंचायत जबलपुर द्वारा विभागीय अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में सडकों को गुणवत्‍तापूर्ण बनाये जाने एवं प्रगतिरत कार्यो का समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अंतर्गत छात्रों की मिल रही छात्रवृत्ति को समय-सीमा में प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये गये एवं जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ओर अधिक प्रयास करने होगे। जिससे पेय जल की समस्‍या को सफलता पूर्वक हल किया जा सकें।
सीईओ जिला पंचायत जबलपुर द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि ग्रामीण क्षेत्र में शासन की संचालित योजनाओं के समस्‍त कार्य जैसे भूमि पूजन, लोकार्पण एवं समस्‍त आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को अनिवार्यत: आमंत्रित किया जावें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7