Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 10 नवंबर 2025/ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त 07 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया एवं स्वशासी मेडिकल कालेज चिचौली औरैया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत 546 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जाँच करायी गयी तथा अल्ट्रसाउण्ड हेतु 170 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया एवं 54 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउण्ड किये गये। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक माह की 01, 09, 16 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है तथा गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जाँच एवं अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है, जिससे कि जच्चा एवं बच्चा दोनों सुरक्षित रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7