Skip to main content

Aaj Tak24x7

आलमी तबलीगी इज्तिमा 2025 भोपाल में तैयारियां शुरू, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर

भोपाल आज तक 24 x 7मनीष शर्मा की रिपोर्ट

भोपाल।आगामी सालाना आलमी तबलीगी इज्तिमा 2025 की तैयारियों को लेकर कमिश्नर कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, बिजली, पानी, सफाई और सड़क मरम्मत जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में संभागायुक्त संजीव सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप किए जाएं। उन्होंने कहा कि इज्तिमा स्थल के लिए मिनट-टू-मिनट एक्शन प्लान तैयार किया जाए और सभी विभाग उसी के अनुरूप कार्य करें, जिससे इज्तिमा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
इज्तिमा का आयोजन 14 नवंबर से 17 नवंबर तक भोपाल के घासीपुरा ईटखेडी में किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात करने की योजना बनाई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7