Skip to main content

Aaj Tak24x7

संतुष्टि प्रतिशत शून्य पाये जाने वाले विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने के दिए निर्देश।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

अधिकारी संदर्भों के निस्तारण में निरंतरता बनाए रखते हुए संतुष्टिपूर्ण समाधान करें जिससे प्रगति न होने पाए कम।

खंड विकास अधिकारी डुप्लीकेट मतदाता कार्यक्रम को गुणवत्ता के साथ तेजी से करायें पूर्ण।

औरैया 10 नवम्बर 2025 अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य ने जूम मीटिंग के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आमजन के शिकायत/ समस्या संबंधी प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के दौरान संतुष्टि प्रतिशत शून्य व कम पाए जाने वाले विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि जरूरतमंदों से प्राप्त आवेदनों/ प्रार्थना पत्रों का स्वयं संज्ञान लेकर समस्याओं का गुणवत्ता के साथ संतुष्टिपूर्ण समाधान करें/ कराए जिससे प्रार्थी/ फरियादी को अपनी समस्या से निजात मिल सके और समाधान से वह संतुष्ट हो जिससे जनपद की संतुष्टि प्रतिशत में प्रगति आए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्य में निरंतरता बनाए रखते हुए गुणवत्ता के साथ निस्तारण की कार्यवाही करें जिससे संतुष्टि प्रतिशत की प्रगति में गिरावट न हो।
श्री मौर्य ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि डुप्लीकेट मतदाता कार्यक्रम को पारदर्शिता के साथ शीघ्र पूर्ण कराए इसमें किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की शिथिलता/ लापरवाही न बरती जाए जिससे कार्य सुचारू रूप से समयान्तर्गत पूर्ण हो सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7