Skip to main content

Aaj Tak24x7

भारतीय जनता पार्टी के हसनपुर विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने अपने रात्रि प्रवास के दौरान आदमपुर मंडल के ग्राम खरसौली में सुनील कुमार प्रधान जी के आवास पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रात्रि प्रवास के अवसर पर उपस्थित बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बी एल ए 2, एवं अन्य कार्यकर्ताओं से मिलकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए, हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी का संकल्प दिलाया

साथ ही आगामी 16 नवंबर को भारत के द्वितीय प्रधान मंत्री सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर हसनपुर में प्रस्तावित पदयात्रा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए ठीक 10 बजे हसनपुर ब्लाक परिसर में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष चंद्रपाल सैनी, बी एल ए 2 मिंटू सैनी, बूथ सचिव राजेश, सुनील कुमार प्रधान जी, सुरेन्द्र शर्मा, डालचंद आदि मौजूद रहे।….सवाददाता. मुशीर खान ब्यूरो चीफ अमरोहा. उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7