थाना हरैया पुलिस द्वारा अवैध 315 बोर तमंचा व 2 अदद जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती


प्रभारी निरीक्षक हर्रैया के नेतृत्व में थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा समीम अंसारी पुत्र दीन मुहम्मद (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी चेफवा बाजार थाना हर्रैया जनपद बस्ती को एक अदद तमंचा 315 बोर और 2 अदद जिंदा कारतूस के साथ दिनांक 10.11.2025 को समय करीब 23:45 बजे थरूवापार से चेफवा बाजार जाने वाले मार्ग बहद ग्राम थरूवापार से गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना हर्रैया जनपद बस्ती पर मु0अ0स0 305/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस अभियुक्त के विरुद्ध अवैध तमंचा धारण करने, लोक मानस को विक्षुब्ध किए जाने तथा सोशल मीडिया पर उसका प्रसारण करने के संबंध में थाना हरैया में पूर्व में ही मु0अ0सं0 303/2025 धारा 352 BNS धारा 67 आईटी एक्ट का पंजीकरण किया गया था। इस मामले में भी इस अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
समीम अंसारी पुत्र दीन मुहम्मद (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी चेफवा बाजार थाना हर्रैया जनपद बस्ती

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

  1. प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह जनपद बस्ती।
  2. उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
  3. उ0नि0 चंद्रभान चौहान थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
  4. का0 सुरेंद्र यादव थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
  5. का0 अनिल यादव थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
  6. का0 पंकज यादव थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes