Skip to main content

Aaj Tak24x7

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा 101 हनुमान चालीसा पाठ के समापन पर सुंदरकांड पाठ और भंडारा

अनूपपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा लगातार 101 मंगलवारों से चल रहे हनुमान चालीसा पाठ के समापन अवसर पर मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण के बीच 101 दीप प्रज्वलित कर हनुमान जी महाराज की भव्य आरती की गई।

आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए और सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। आरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान “बोलो जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं परिषद के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7