प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रही छात्राओं की भागीदारी – डॉ गरिमा यादव

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरैया द्वारा पीबीआरपी एकेडमी ग्राउंड दिबियापुर में जिला छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया

औरैया –अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आज दिबियापुर में भव्य जिला छात्रा सम्मेलन ( मणिकर्णिका) का आयोजन किया गया। इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य विषय मणिकर्णिका रखा गया, जिसके माध्यम से छात्राओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात स्वागत गीत और परिषद की परिचय प्रस्तुति दी गई।

मुख्य अतिथि डॉ गरिमा यादव जी शासकीय अधिवक्ता कानपुर , पूर्व प्रदेश मंत्री एबीवीपी ने कहा कि —
“आज की नारी समाज का नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम है। शिक्षा और संस्कार के साथ जब आत्मविश्वास जुड़ता है, तो नारी किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती है।”

मुख्य वक्ता इटावा विभाग प्रमुख डॉ पद्मा त्रिपाठी जी ने कहा कि परिषद निरंतर छात्राओं को समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने बताया कि “मरी कर्ड” विषय के माध्यम से छात्राओं को अपने जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है।
इसके साथ मंच पर विशिष्ट अतिथि समाजसेविका सुमन चतुर्वेदी जी , कार्यक्रम संयोजक गुलशन खान उपस्थित रही ।।

कार्यक्रम में लगभग 600 छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न सत्रों में अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। सम्मेलन का संचालन प्रांत कार्यकारणी सदस्य अक्षत द्विवेदी ने किया ।।
कार्यक्रम में प्रतिमा अवस्थी , श्रद्धा चौहान , नीतू सेंगर , कंचन अग्निहोत्री, श्रद्धा प्रजापति , विभाग संयोजक सुदीप चौहान, सह संयोजक आयुष शुक्ला , विवेक त्रिपाठी संगठन मंत्री चित्रांशु , श्यामजी अवस्थी , प्रियम मिश्रा , हर्ष प्रताप , ऋषभ तिवारी समेत कई शिक्षक और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।।
राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया एवं दिल्ली में हुई दुखद घटना में दिवंगत लोगों की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in