आर.चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 13 नवम्बर 2025/ जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं एमओयू क्रियान्वन तंत्र समिति की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत उद्यमियों द्वारा प्रेषित ऋण आवेदन पत्रों की विस्तृत से समीक्षा करते हुए शाखावार लंबित ऋण आवेदन पत्रों की जानकारी लेते हुए बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदन पत्रों की गहनता से जांच कर नियमानुसार ऋण स्वीकृत वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त बनाते हुए प्रदेश और देश के विकास में सहभागी बना रही है। यदि आवेदकों के दस्तावेजों में कोई कमी हो, तो उसे एक बार में ही स्पष्ट रूप से बताएं, जिससे ऋण प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि आगामी बैठक 20 नवम्बर को कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उद्यमी मित्र (इन्वेस्ट यूपी) देवेश सिंह चौहान ने अवगत कराया कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित एनओसी से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु यूपीसीडा से निरंतर संपर्क स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद, ओडीओपी की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई । बैठक में जिलाधिकारी ने बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जनपद का सीडी रेशियों बढ़ाना सुनिश्चित करें। उन्होंने उ0 प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें साथ ही लंबित पड़े आवेदन पत्रों को शीघ्रता से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाते हुए प्रचार- प्रसार कराना सुनिश्चित करें जिससे आमजन को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके, साथ ही उन्होंने कौशल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार- प्रसार कराते हुए पात्रता के अनुरूप लाभार्थियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र अधिकारी दुर्गेश कुमार,जिला अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत औरैया, उद्यमी मित्र देवेश हेमंत कुमार सहायक आयुक्त उद्योग सहायक ओमकार , व्यापार मंडल के पदाधिकारी, उद्यमीगण और अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।


