आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

थाना बेला व साइबर सेल/सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय साइबर फ्राड करने वाले गिरोह के 03 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ,
कब्जे से कुल 9,21,000/रुपये नकद, दो कार (1. टाटा कर्व बिना नम्बर प्लेट व 2. महिन्द्रा XUV 300 UP79AB 3455), एक लेपटॉप , 3 पैनड्राइव, 6 मोबाइलफोन , 04 फर्जी मोहर , 1 किसान यूनियन आई कार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 4 आधार कार्ड, 2 पेनकार्ड, 4 डेबिट व क्रेडिट कार्ड किए गए बरामद ।
कार्यवाही – श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 13.11.2025 को थाना बेला व साइबर सेल/सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्राड करने वाले 03 नफर अभियुक्तगण 01.शिव प्रताप उर्फ रवि 02.जितेन्द्र सिह उर्फ मिथुन 03.राहुल को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 9,21,000/रुपये नकद, 02 वाहन (गाडी टाटा कर्व बिना नम्बर, महिन्द्रा XUV 300 ), एक अदद लेपटॉप , 03 पैनड्राइव, 06 मोबाइल फोन , 04 अदद फर्जी मोहर , 01 किसान यूनियन आई कार्ड, 02 ड्राइविंग लाइसेंस, 04 आधार कार्ड, 02 पेन कार्ड, 04 डेबिट व क्रेडिट कार्ड किए गए बरामद ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- भारत सरकार द्वारा संचालित एनसीआरपी पोर्टल पर पंजीकृत शिकायतो के निस्तारण के क्रम मे साइबर थाना के एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या 20506250024051, 32506250017994, 33106250068865, 23106250082209 के जांच के संबंध मे थाना बेला एवं साइबर सेल/थाना की संयुक्त पुलिस टीम दिनांक 12.11.2025 को रात्रि/संदिग्ध/व्यक्ति वाहन चैकिंग के दौरान क्षेत्र में मामूर थी कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम अमृतपुर की तरफ से बम्बा पटरी पर छहरी पुलिया.के पास अपनी गाडियो में बैठकर फोन व लेपटॉप आदि के माध्यम से कुछ व्यक्ति साइबर फ्रोड कर रहे है। अगर जल्दी की जाये तो पकडे जा सकते है । प्राप्त सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दो गाडियों में बैठकर संदिग्ध गतिविधि करने वाले 03 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि ये लोग मोबाइल व लेपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन प्रधानमंत्री कुसुम योजना व प्रधानमंत्री जनऔषधि परियोजना का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधडी करके पैसे प्राप्त कर लेते थे ये लोग अपने लेपटॉप व मोबाइल से फेसबुक पर प्रधानमंत्री कुशुम योजना व प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना का पेज बनाते थे जिस पर प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अन्तर्गत सोलर पैनल एवं पम्प एवं जन औषधि योजना का प्रचार प्रसार कर अपने मोबाइल नम्बर फेसबुक पेज पर बतौर हेल्पलाइन नम्बर अंकित करते थे। योजना के सम्बन्ध में ग्राहको से अपने व्हाटसएप्प पर उनके दस्तावेज मंगाते थे उसके उपरान्त ये लोग ग्राहकों को फर्जी मुहर लगाकर फर्जी अप्रूवल लेटर व बिल/इनवाइस की पीडीएफ बनाकर ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पैसे ट्रान्सफर करवा लेते थे । जिसके सम्बन्ध में साइबर थाना पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
(उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा संचालित नम्बरों के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर फ्राड से संबन्धित कुल 26 शिकायते दर्ज है जिनका सम्बन्ध उत्तर प्रदेश ,बिहार,छत्तीसगढ़,पंजाब,मध्य प्रदेश आदि राज्यों से है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण द्वारा साइबर फ्राड मे प्रयुक्त मोबाइल नम्बरो से संबंधित पंजीकृत साइबर शिकायतो के बारे मे जानकारी करके संबंधित थानो से समन्वय स्थापित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। )
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
- शिव प्रताप उर्फ रवि पुत्र दिनेश सिह नि0 अमृतपुर कैथावा थाना बेला जनपद औरैया उम्र करीब 27 वर्ष
- जितेन्द्र सिह उर्फ मिथुन पुत्र सतीश सिह नि0 ग्राम अमृतपुर कैथावा थाना बेला जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष
- राहुल पुत्र चन्द्रपाल नि0 रुरिया थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 27 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
01.मु0अ0सं0 024/2025 धारा 111/318/338/336(1)/340(1) बीएनएस व 66(C,D) आईटी एक्ट थाना साइबर थाना जनपद औरैया ।
अपराधिक इतिहास-
अभियुक्त शिव प्रताप उर्फ रवि उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 562/18 धारा 420/34 भादवि0 थाना संगम विहार, राज्य दिल्ली
- मु0अ0सं0 109/20 धारा 471/468/466/420 भादवि0 व 66 IT ACT थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
- मु0अ0सं0 213/22 धारा 406/420 भादवि0 थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद
अभियुक्त जितेन्द्र सिह उर्फ मिथुन उपरोक्त का अपराधिक इतिहास- - मु0अ0सं0 1829/24 धारा 420/467/468/471 भादवि0 थाना एंटी पावर थेफ्ट जनपद आगरा
- मु0अ0सं0 109/20 धारा 471/468/466/420 भादवि0 व 66 IT ACT थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
अभियुक्त राहुल पुत्र चन्द्रपाल उपरोक्त का अपराधिक इतिहास- - मु0अ0सं0 213/22 धारा 406/420 भादवि0 थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद
- मु0अ0सं0 487/23 धारा 279/338 भादवि0 थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद
एनसीआरपी पोर्टल शिकायत विवरण-
- शिकायत संख्या 20506250024051 – बिहार राज्य
- शिकायत संख्या 32506250017994 – पंजाब राज्य
- शिकायत संख्या 33106250068865 – जनपद संभल
- शिकायत संख्या 23106250082209 – जनपद वाराणसी
बरामदगी-
- कुल 9,21,000/ (नौ लाख इक्कीश हजार ) रुपये नकद
- दो कार (1. टाटा कर्व बिना नम्बर प्लेट व 2. महिन्द्रा XUV 300 UP79AB 3455)
- एक अदद लेपटॉप
- तीन अदद पैनड्राइव
- छ: अदद मोबाइल फोन
- चार अदद फर्जी मोहर
- एक अदद किसान यूनियन आई कार्ड
- दो अदद ड्राइविंग लाइसेंस
- चार अदद आधार कार्ड
- दो अदद पेन कार्ड
- चार अदद डेबिट व क्रेडिट कार्ड
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
- प्रभारी साइबर सेल/ थानाश्री विकाश सिंह मय हमराह ।
- प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 श्री समित चौधरी मय टीम ।
03.प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 श्री प्रशान्त सिंह मय टीम । - थानाध्यक्ष बेला श्री गंगादास गौतम मय हमराह ।
अपील- जनता से अपील की जाती है कि वे किसी भी लालच मे आकर अपने बैंक खातो की जानकारी या एक्सेस किसी को भी न दें। साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत औरैया साइबर सेल / साइबर थाना / स्थानीय थाने पर जाकर सम्पर्क करें और अविलम्ब साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर सम्पर्क करें।


