
सिरोंज। जन कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक हुंडिया ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि अबोल जीवो की रक्षा करो हमारी रक्षा अपने आप हो जाएगी। ऐसी उच्च भावना करने वाले व कबूतरो के बचाव के लिए आमरण उपवास पे उतरने वाले राष्ट्रीय संत निलेश चंद्र जी ने कुछ दिन पहले जन कल्याण पार्टी की घोषणा की थी। संत नीलेश चंद्र ने मुंबई में जैन श्रेष्ठी 30 साल से पत्रकार जगत में जिन्होंने भारी नामना कमाई है। सत्य को सम्मान और अन्याय के सामने आवाज़ उठाने वाले हार्दिक हुंडिया की जन कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पे घोषणा की है। वही जकपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने कहा कि मैं देश में सुशासन की राजनीति करने आया हूँ। मुंबई कर हित कर की भावना के साथ ये पार्टी पहले मुंबई में फिर देश के सभी राज्यो में सुशासन का प्रचार के साथ आगे बढ़ेंगी। सभी पार्टी की सुशासन करने के भावना है तो एक दूसरे के खिलाफ़ ना बोलकर देश में सुशासन का राज हो।
जीवो का कल्याण करने की भावना के साथ किया राजनीति में प्रवेश – हार्दिक हुंडिया ने कहा कि देश का विकास और सुशासन की राजनीति चाहते हो तो अब राज नीति में आप सभी को आना चाहिये। जो भी पार्टी के उम्मीदवार प्रजा के साथ साथ सृष्टि पे जन्म लेना हर जीव की चिंता करता है तो उनको हमारी पार्टी का पूरा साथ सहकार रहेगा। उन्होने सभी देशवासियों से कहा कि यह भगवान राम,कृष्ण,महावीर,बुद्ध,नानक,इशू,पयगंबर जैसे महान वीरल विभूतिओ को मानने वाला देश है। सभी अनमोल महापुरुषों के आदर्शों को हमे मिलकर बढ़ाना है और देश में सुशासन लाना है। साथ ही सभी जीवो का कल्याण करने वाली,खुमारी वाली राजनीति हमे करनी है, हमारा अस्तित्व हमे बचाना है। मुजे भारत माता की पवित्र भूमि पर जन्म मिला ये मेरा सौभाग्य है और मुझे जन्म देने वाले अनंत उपकारी मेरे माता-पिता व मुझे अनमोल संस्कारो का सिंचन करने वाले परम पूज्य गुरुदेव हिमाचल सूरीश्वरजी महाराजा,पूज्य गुरुदेव चन्द्रशेखर विजय जी महाराजा के आशीर्वाद के साथ सभी जीवो का कल्याण करने की भावना के साथ मैंने राजनीति में प्रवेश किया है।
राजनीति में निभायेंगे सकारात्मक भूमिका – उन्होने देश के उद्योगपतिओ से कहा कि कोई देश के लिए महाराणा प्रताप बनके आए तो आप भामासा बनने का मौका मत चूकना। पार्टी के रमेश शाह,दिनेश जैन,मोहन माली,सुरेश जैन,मांगीलाल जैन,स्नेहा विसारिया जैसे कई स्थापक पार्टी के सदस्यों के साथ साथ पूज्य संत निलेश मुनि का दिल से आभारी हूँ। वही उन्होने अपने पत्रकारिता में हीरा बाज़ार का 50 हज़ार करोड़ का हवाला कांड खोला है। मेहुल चौकशी और नीरव मोदी ज्वेलरी के ब्रांड बनाके ग़लत प्रमाण पत्र देते थे वो बात देश के समक्ष लाई, मेहुल नीरव भाग ना जाये इनका पास पोर्ट जप्त करो ये देश के एक वरिष्ठ अखबार को हार्दिक हुंडिया ने पहले ही बताई है। जैन धर्म में बढ़ता शिथिलाचार के सामने आवाज उठाई तो जैन साधुओ की प्रेरणा से मेरे पे एफआईआर। समाज के हर क्षेत्रों में अनमोल भूमिका निभाने वाले हार्दिक हुंडिया जरूर राजनीति में सकारात्मक भूमिका निभायेंगे।


