Skip to main content

Aaj Tak24x7

बिहार विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व सुशासन, सामाजिक न्याय की जीत का जश्न पर दुद्धी में फूटे पटाखे।

एनडीए गठबंधन 206 तों इंडिया गठबंधन महज 31 पर रुझान।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
दुद्धी सोनभद्र। बिहार विधानसभा चुनाव माह नवंबर 2025 में 243 सीटों पर हुए अभूतपूर्व मतदान कें परिणाम के रुझान उपरांत एनडीए गठबंधन को सुशासन / सामाजिक न्याय पर भरोसा करते हुए 207 जबकि इंडिया गठबंधन कों महज 32 पर रुझान कें क्रम में शाम 5:00 बजे दुद्धी के तहसील व संकट मोचन तिराहे आदि पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता जोश और जुनून के साथ हाथों में भाजपा का झंडा लिए आतिशबाजी पटाखें कें बीच एक दूसरे को मुंह मीठा कराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन जिंदाबाद कें जमकर नारें लगाए गए। जीत के जश्न का भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन कें नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रबुद्ध जन नें एक दूसरे के साथ खुशियां साझा की। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष देवनारायण जायसवाल, चूरू जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, जिला मंत्री पिछड़ा प्रकोष्ठ अनिल कुमार, जिला कार्यकारी सदस्य मनोज मिश्रा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी विनोद जायसवाल, मंडल पूर्व महामंत्री मनीष जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री पीयूष अग्रहरि, संदीप कुमार गुप्ता, सोनू जायसवाल , सभासद निरंजन कुमार, आमेश अग्रहरी, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी, विकास मद्धेशिया, राजेश यादव, अशोक जायसवाल,आईटी पियूष कसेरा, सत्यम चन्द्रवंशी,रुपेश जौहरी आदि दर्जनों कार्यकर्ता प्रबुद्ध जन मौके पर मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7